{"_id":"6110b3458ebc3e72c82bd94c","slug":"bahadur-chauhan-accused-of-bjp-leader-brijesh-singh-murder-case-was-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भाजपा नेता बृजेश सिंह हत्याकांड के आरोपी बहादुर चौहान पर लगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भाजपा नेता बृजेश सिंह हत्याकांड के आरोपी बहादुर चौहान पर लगा रासुका
Mon, 09 Aug 2021 10:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में पंचायत चुनाव के पर्चा दाखिला से पहले भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पिपराइच के जंगल औराही निवासी बहादुर चौहान पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। 11 अप्रैल को पुलिस ने बहादुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। इस समय बहादुर जेल में बंद है।
जानकारी के मुताबिक, पर्चा दाखिला से पहले नरायनपुर निवासी बृजेश सिंह को उनके गांव के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पहले तो इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन जांच में पता चला कि जमीन के पुराने विवाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के लिए पंजाब से शूटर बुलाए गए थे।
पुलिस की जांच में बहादुर चौहान के अलावा गुलरिहा के रामसमुझ, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, दिवाकर सिंह, राजवीर, पंजाब के सतनाम सिंह के नाम सामने आए थे। पुलिस ने 11 अप्रैल को बहादुर चौहान, रामसमुझ, जितेंद्र, कृष्ण कुमार, दिवाकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
इनके पास से घटना में इस्तेमाल असलहा को भी बरामद कर लिया गया था। तब गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि मुख्य आरोपित बहादुर चौहान पर रविवार को रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।