{"_id":"6034bb678ebc3ee9276a1e0a","slug":"bags-will-be-sanitized-at-gorakhpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेलवे स्टेशन पर बैग होंगे सैनिटाइज, जानिए कितनी देनी पड़ेगी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेलवे स्टेशन पर बैग होंगे सैनिटाइज, जानिए कितनी देनी पड़ेगी कीमत
Tue, 23 Feb 2021 02:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
बैग सैनिटाइजर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर रेलवे स्टेशनों पर अब बैग सैनिटाइज किए जाएंगे। सोवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन पर मशीनें लगा दी गईं। गोरखपुर में मुख्य प्रवेश द्वार पर मशीन लगाई गई है। इस सुविधा के लिए रेलवे ने शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। यात्रियों को प्रति बैग 10 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
स्टेशन निदेशक आशुतोष गुप्ता ने मशीन का उद्घाटन किया। मशीन की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सैनिटाइजर मशीन से निकलने वाली किरणें बैग को पूरी तरह से विषाणुमुक्त कर देगी।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों पर बैग सैनिटाइज मशीन लगाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर और लखनऊ सहित अभी तक 25 स्टेशनों पर यह मशीन लगा दी गई है। इन मशीनों को लगाने व संचालन की जिम्मेदारी निजी हाथों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
स्टेशनों पर पहले से ही हैंड सैनिटाइजर और शरीर का तापमान बताने वाली सेंसरयुक्त मशीनें लगी हुई हैं। इन मशीनों का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
40 रुपये में पैक किए जाएंगे बैग
बैग सैनिटाइज के साथ रेलवे ने बैग पैकिंग की व्यवस्था भी कर दी है। कर्मी बैग सैनिटाइज करने के साथ यात्री की सहमति पर उसकी पैकिंग भी कर देंगे। लेकिन उसके लिए अलग से 40 रुपये देने होंगे। पैकिंग के लिए भी अलग से मशीन लगाई गई है।