{"_id":"633e9530354179071529fa89","slug":"badra-raining-for-24-hours-waterlogging-in-the-city-due-to-rain-178-mm-of-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से बरस रहे बदरा: झमाझम बारिश से शहर में हुआ जलभराव, सड़कें हुईं जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से बरस रहे बदरा: झमाझम बारिश से शहर में हुआ जलभराव, सड़कें हुईं जलमग्न
Thu, 06 Oct 2022 02:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:15 PM IST
सार
जाते- जाते मानसून अपनी रंगत दिखा रहा है। गोरखपुर में अक्तूबर के पहले सप्ताह में हुई बारिश की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
बारिश से सड़कें जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाते- जाते मानसून अपनी रंगत दिखा रहा है। गोरखपुर में अक्तूबर के पहले सप्ताह में हुई बारिश की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर बृहस्पतिवार सुबह 8बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान गोरखपुर शहर में 178 मिलीमीटर बारिश हुई। और यह लगातार जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को सुबह तकरीबन 11:00 बजे तक जारी रही। बारिश की वजह से दशहरा मेला का रंग भी फीका पड़ गया। बारिश की वजह से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकलने वाली विजयादशमी शोभायात्रा भी फीकी पड़ गई। हालांकि बारिश के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा।
विज्ञापन
बुधवार देर रात से मूर्ति विसर्जन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह बृहस्पतिवार दोपहर तक लगातार चलता रहा। दूसरी तरफ बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन