फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Badra rained by Jhoom, weather will remain dry from today

Gorakhpur News: झूम के बरसे बदरा, आज से शुष्क रहेगा मौसम

Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Badra rained by Jhoom, weather will remain dry from today

विज्ञापन
दो दिन से उमड़-घुमड़ रहे बादल रविवार को पूरे दिन रुक-रुककर बरसे
पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन से मौसम का बदल गया मिजाज
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को देखने को मिला। दो दिन से उमड़-घुमड़ रहे बादल पूरे दिन रुक-रुक कर बरसते रहे। शाम को दो बार हुई बारिश से शहर के कई इलाके लबालब हो गए। कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा के साथ ओले किसानों के लिए मुसीबत साबित हुए। मौसम विभाग ने सोमवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है, हालांकि कभी-कभार बादल छाए रहेंगे।



मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भू-भौतिकीय परिस्थितियों के कारण निचले एवं मध्य क्षोभमंडल में अरस सागर से आ रही नमीयुक्त हवाओं की वायुमंडल में पछुआ हवाओं के साथ समागम एवं प्रतिक्रिया के परिणाम स्वरूप बादल छाने के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि एवं बारिश का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा। दूसरे दिन शनिवार को पूरे दिन बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होती रही। लेकिन रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर व्यापक देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह से ही बादल छाने के साथ दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम करीब चार बजे आसमान में काली घटा छाई और झमाझम बारिश शुरु हुई। 10 से 15 मिनट बारिश से शहर के कई सड़कों पर पानी लग गया। इसके बाद देर शाम करीब छह बजे मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना होने से शहरवासी के चेहरे खिल उठे वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने से किसानों के चेहरे मुरझा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर में प्रभावी कमी देखने को मिलेगी। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहेगा।


-----
अधिकतम तापमान में सात डिसे की आई गिरावट

मौसम के मिजाज में आए बदलाव से रविवार को मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे बाद रविवार को अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट होकर 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed