{"_id":"62809f057806ff109e2dd533","slug":"badminton-star-aditya-yadav-returned-home-after-giving-gold-medal-in-deaflympics-held-in-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deaflympics: ढोल नगाड़ों के बीच गोरखपुर पहुंची बैडमिंटन स्टार आदित्या का हुआ भव्य स्वागत, देश को स्वर्ण पदक दिलाकर लौटी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deaflympics: ढोल नगाड़ों के बीच गोरखपुर पहुंची बैडमिंटन स्टार आदित्या का हुआ भव्य स्वागत, देश को स्वर्ण पदक दिलाकर लौटी घर
Sun, 15 May 2022 12:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 May 2022 12:04 PM IST
सार
ब्राजील में आयोजित डेफलिंपिक की टीम स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक दिलाकर आदित्या घर लौटीं। आदित्या का आगमन गोरखधाम एक्सप्रेस से हुआ, रेलवे स्टेशन पर माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव का गोरखपुर में जोरदार स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील में आयोजित डेफलंपिक्स के बैडमिंटन की टीर्म स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली गोरखपुर की बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव के घर वापसी पर भव्य स्वागत हुआ। रविवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ो और माल्यार्पण के बीच बिटिया के सुनहरी चमक बिखेरने का जश्न मना।
विज्ञापन
डेफलंपिक की टीम चैंपियनशिप में बैडमिंटन के कुल आठ खिलाड़ियों के साझा प्रयास से टीम ने भारत ने स्वर्ण पदक जीता है। इसमें आदित्या यादव का भी अहम योगदान था। आदित्या ने सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स में भी प्रतिभाग किया। सिंगल्स और मिक्स डबल्स में प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।
विज्ञापन
डबल्स में पहले राउंड में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। टीम शनिवार को तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा सभी पदक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया। आदित्या को दिल्ली में रिसीव करने उनके माता-पिता भी पहले ही पहुंच गए थे। रविवार को उनका आगमन गोरखधाम एक्सप्रेस से हुआ।
विज्ञापन