{"_id":"667b76f05a1c10498c05d666","slug":"badger-eating-dead-body-seen-again-in-raiganj-takes-out-the-dead-body-from-inside-the-grave-and-eats-it-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-601529-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रायगंज में फिर दिखा 'मुर्दा' खाने वाला बिज्जू, कब्र के अंदर से निकाल खाता है शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रायगंज में फिर दिखा 'मुर्दा' खाने वाला बिज्जू, कब्र के अंदर से निकाल खाता है शव
Wed, 26 Jun 2024 03:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:09 PM IST
सार
सोमवार की रात 2 से 3 बजे करीब रायगंज में आदर्श सिंह के घर की छत पर फिर बिज्जू दिख गया। आदर्श ने बताया कि सोमवार रात में अचानक से उनकी नींद टूटी। उन्होंने अपने से दो से तीन फिट की दूरी पर इस जानवर को देखा। नेवले की तरह दिखने वाले वन्य जीव को अचानक से देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
लाल घेरे में बिज्जू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर। रायगंज इलाके के लोग आदमखोर जानवर बिज्जू को देखकर दहशत में हैं। कब्र से मुर्दा निकालकर खाने वाला यह जानवर दो महीने पहले दिखा था, लेकिन अचानक से गायब हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी थी। टीम ने कुछ लोगों को भेज रात 11 से 12 बजे तक निगरानी भी कराई थी पर वह नहीं मिला।
विज्ञापन
सोमवार की रात 2 से 3 बजे करीब रायगंज में आदर्श सिंह के घर की छत पर फिर बिज्जू दिख गया। आदर्श ने बताया कि सोमवार रात में अचानक से उनकी नींद टूटी। उन्होंने अपने से दो से तीन फिट की दूरी पर इस जानवर को देखा। नेवले की तरह दिखने वाले वन्य जीव को अचानक से देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
तब याद आया कि ये वही वन्य जीव है, जो दो महीने पहले भी रात में दिखा था। उन्होंने बताया कि जानवर उन्हें देख कर अंधेरे में दूसरी छत पर कूदकर भागने लगा। रात में ही अपने फोन से इस जानवर का वीडियो बना लिया। इतने करीब से जानवर को देखने की वजह से फोन में लिए वीडियो और फोटो को गूगल लेंस पर जाकर सर्च किया तो पता चला कि नेवले की तरह दिखने वाला जानवर बिज्जू था।
विज्ञापन
बताया कि गूगल लेंस पर पढ़कर जाना कि ये आदमखोर जानवर है। कब्र से शव बाहर निकाल कर खाने के साथ छोटे बच्चों को भी इससे खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले भी ये हमारे घर के ही आस-पास में निकला था। दिन में ये नहीं दिखता है, जबकि रात में अपने आप सामने आ जाता।
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि ये बिज्जू जानवर है। बिल्ली की तरह का जानवर होता है। इससे खतरा नहीं है। फिर भी अगर रिहायशी इलाके में है, तो उसे नियंत्रित किया जाएगा।