फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Badaun's gang was stealing women's jewelry, four arrested

Gorakhpur News: बदायूं का गिरोह उड़ा रहा था महिलाओं के गहने, चार गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Badaun's gang was stealing women's jewelry, four arrested
फोटो
विज्ञापन

- आसपास के जिलों में की है वारदात, रेकी कर संतकबीरनगर की महिला को बनाया था शिकार
- गगहा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर गहने बरामद किए, भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बदायूं के जालसाज गोरखपुर व आसपास के जिलों में महिलाओं को झांसा देकर गहने उड़ा रहे थे। सोमवार को गगहा पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सगे भाई समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने जालसाजी किए गए गहने, 27 हजार 6 सौ रुपये, घटना में इस्तेमाल दो कार बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपियों की पहचान बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू वार्ड नंबर 10 निवासी इशाद, तस्लीम उर्फ सलीम, जुनैद और उसके भाई हनीफ के रूप में हुई। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने गिरोह के बारे में सोमवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दो दिन पहले इन लोगों ने संतकबीरनगर की एक महिला से ठगी कर जेवरात ले लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और चार लोगों को कार सहित गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ सूरज सिंह, गजपुर चौकी इंचार्ज रुद्र प्रताप सिंह की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो गहने के बारे में जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह के आधार पर पुलिस ने कड़ाई की तो पता चला कि ये लोग जालसाज हैं। पूछताछ में बताया कि दो भाइयों ने महिला की रेकी की। इरशाद व तस्लीम ने घटना को अंजाम दिया। जबकि भाइयाें ने रेकी की थी। सोमवार को भी वह गहने बेचने के फिराक में आए थे। इन लोगों ने जनवरी में खलीलाबाद और फरवरी में बाराबंकी में महिला को झांसा देकर जेवरात से भरा बैग चोरी किया था।
आरोपियों के पास से पुलिस ने कान का झाला, कान में पहनने वाला सुई धागा, मंगलसूत्र का लाकेट, झुमका, नथिया, तीन जोड़ी पायल, बिछिया, अंगूठी, तीन मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल दो कार, 27 हजार 600 रुपये और बेचकर मिले 18 सौ रुपये बरामद किया है।

....
राजस्थान के पुरानी टोंक, बदायूं सहित अन्य जिलों में दर्ज है केस
पकड़े गए इरशाद पर राजस्थान के पुरानी टोंक जिले के पुरानी टोंक थाने, बदायूं के सिविल लाइन, कानपुर देहात, बदायूं एवं खलीलाबाद जिले में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि तस्लीम पर भी बदायूं, बाराबंकी, गोरखपुर में चार मुकदमे, जुैनद और हनीफ पर बिदायूं, बाराबंकी, गगहा में पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed