{"_id":"5e2b1ac48ebc3e7e583b1bd3","slug":"bad-police-sent-to-kalapani-when-bad-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने या फिर काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने या फिर काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों की खैर नहीं
Fri, 07 Feb 2020 11:46 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : file photo
बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने या फिर काम में लापरवाही बरतने वाले बिगड़ैल पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं है। ऐसे पुलिसकर्मियों को महराजगंज जिले के सोहगीबरवा थाने में गठित विशेष दस्ते में तैनाती दी जाएगी। एडीजी जोन द्वारा गठित इस विशेष दस्ते में तैनाती तो दक्षता के नाम पर की जा रही है, लेकिन हकीकत यही है कि इसमें तैनाती किसी सजा से कम नहीं है।
इस थाने पर जाने के लिए नदी पार करना होता है या फिर बिहार, नेपाल से होकर ही जा सकते हैं। यह थाना इलाके से किस तरह से कटा हुआ है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज तक गोरखपुर के आईजी या एडीजी के यहां इस थानाक्षेत्र से कोई फरियाद तक लेकर नहीं आया।
जानकारी के मुताबिक, एडीजी दफ्तर में ही कई ऐसे लोग थे, जो मनमाने ढंग से ड्यूटी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एडीजी ने ऐसे चार लोगों को बुलाया तो उन्हें आने में ही दो दिन लग गए। इससे नाराज एडीजी जोन ने इन सभी को सोहगीबरवा थाने पर पोस्ट कर दिया। इन्हें थाने पर सीधे तैनाती ना देकर विशेष दस्ते में शामिल किया गया है। इसमें अबतक पांच पुलिसकर्मी भेजे जा चुके हैं। अब पब्लिक से बदसलूकी या फिर काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को इसी दस्ते में भेजने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि एडीजी दावा शेरपा कहते हैं कि वहां पर वन क्षेत्र ज्यादा है और तस्करी की आशंका को देखते हुए विशेष दक्षता रखने वाले पुलिस वालों को इस दस्ते में तैनात किया जा रहा है। इस दस्ते की शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही कुछ और लोगों को भेजा जाएगा। दस्ता वहां के थानेदार के अधीन काम करेगा।