फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BA-LLB exam paper was distributed five days ago, exam cancelled

Gorakhpur News: पांच दिन पहले बंट गया बीए-एलएलबी का पेपर, परीक्षा निरस्त

Thu, 07 May 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
BA-LLB exam paper was distributed five days ago, exam cancelled
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से परीक्षा के दौरान चूक का बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार को बीए एलएलबी 10वें सेमेस्टर का पेपर पांच दिन पहले ही बंट गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार वाली परीक्षा निरस्त कर दी गई। किस स्तर पर चूक हुई, डीडीयू प्रशासन इसकी जांच कराएगा।
विज्ञापन

पांच वर्षीय बीए एलएलबी की पढ़ाई डीडीयू के साथ ही छह कॉलेजों में भी होती है। इस परीक्षा के लिए डीडीयू के अलावा सेंट एंड्रयूज कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज को केंद्र बनाया गया है। बुधवार को दोपहर दो से पांच बजे की पाली में 10वें सेमेस्टर के पेपर इंटरनेशनल रिफ्यूजी लॉ (कोड- बीएएल 760) की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर छात्र उस समय हतप्रभ रह गए, जब प्रश्नपत्र लॉ ऑफ इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशंस (कोड- बीएएल 762) आ गया।
विज्ञापन

छात्रों ने पन्ने पलटे तो अंदर प्रश्न भी बीएएल-762 से ही पूछे गए थे। कोड बीएएल-762 की परीक्षा 11 मई को होनी है। छात्रों ने तत्काल इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षकों से की। इसके बाद आनन-फानन में उनसे पेपर वापस ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्रों से इसकी सूचना डीडीयू प्रशासन को दी गई। बुधवार को होने वाली परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र किसी भी केंद्र पर नहीं थे। इसलिए यह परीक्षा निरस्त कर दी गई। उसकी समय सारिणी एक-दो दिन में जारी कर दी जाएगी। परीक्षा में हुई इस चूक के कारण करीब चार सौ विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed