{"_id":"6126a78b8ebc3e79de062441","slug":"b-tech-b-sc-and-mmc-agriculture-entrance-examinations-will-be-held-in-online-mode-gorakhpur-city-news-gkp40676128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: ऑनलाइन मोड में होंगी बीटेक, बीएससी व एमएमसी कृषि की प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: ऑनलाइन मोड में होंगी बीटेक, बीएससी व एमएमसी कृषि की प्रवेश परीक्षाएं
Thu, 26 Aug 2021 02:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:20 PM IST
सार
विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार शुरू किए गए बीटेक के चारों ब्रांच की कुल 300 सीट के लिए 2572, बीएससी कृषि की 150 सीटों के लिए 4000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बुधवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में प्रवेश समिति की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत तैयार किए गए स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम बीटेक और बीएससी (कृषि), एमएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी। इन विषयों में दाखिला के लिए बाहरी राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने से विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार शुरू किए गए बीटेक के चारों ब्रांच की कुल 300 सीट के लिए 2572, बीएससी कृषि की 150 सीटों के लिए 4000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बुधवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में प्रवेश समिति की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि पीएचडी प्रवेश 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी। 15 सितंबर तक इसे पूरा किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए हर संकाय की एडमिशन कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा फेलोशिप में मिलेगा 10 हजार प्रतिमाह
नीरज चोपड़ा फेलोशिप के अंतर्गत चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को निशुल्क शिक्षा, भोजन, निवास, किट के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण की व्यवस्था और 10 हजार रुपये प्रतिमाह का लिविंग एक्सपेंस प्रदान करने पर सहमति बनी है। गुरु गोरक्षनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप के अंतर्गत ही ये फेलोशिप दी जाएगी।