{"_id":"696e80456da50f39c806b2b4","slug":"azamgarh-airport-supergiants-captured-the-trophy-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1203247-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आजमगढ़ एयरपोर्ट सुपरजॉइंट्स ने ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आजमगढ़ एयरपोर्ट सुपरजॉइंट्स ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
02 वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल द्वारा 26वीं वाहिनी पीएसी के फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित अंतर्व्यस्
- 02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल गोरखपुर अंतर्व्यवस्थापन क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्नअमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। 02वीं वाहिनी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल, गोरखपुर की ओर से आयोजित अंतर्व्यवस्थापन क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आजमगढ़ एयरपोर्ट सुपरजॉइंट्स ने कुशीनगर एयरपोर्ट राइनोज को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच में कुशीनगर एयरपोर्ट राइनोज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुशीनगर एयरपोर्ट राइनोज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए, जवाब में आजमगढ़ एयरपोर्ट सुपरजॉइंट्स के बल्लेबाज अजय वर्मा की 85 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को फाइनल मैच को छह विकेट से जीता दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच वाहिनी सुपर किंग्स और कुशीनगर एयरपोर्ट राइनोज के बीच खेला गया, जिसमें कुशीनगर एयरपोर्ट राइनोज की टीम ने वाहिनी सुपर किंग्स को चार विकेट से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच आजमगढ़ एयरपोर्ट सुपरजॉइंट्स और गोरखपुर कोर्ट धुरंधर के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ एयरपोर्ट सुपरजॉइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 144 रन बनाए, जवाब में गोरखपुर कोर्ट धुरंधर की टीम 10.5 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेनानायक देवेंद्र भूषण ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर वाहिनी के सहायक सेनानायक सतीश चंद्र पांडेय, संजीव कुमार, अजय विक्रम सिंह, सत्यम यादव, सुधीर सिंह, रामदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।