{"_id":"657dfdbec95f39b7d70b6514","slug":"ayush-shashank-sneha-and-yugant-remained-toppers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-401429-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आयुष, शशांक, स्नेहा और युगांत रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आयुष, शशांक, स्नेहा और युगांत रहे अव्वल
Sun, 17 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
ललित कला महोत्सव के दूसरे दिन प्रतियोगिताएं आयोजित, 26 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमजी पीजी कॉलेज में नेशनल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ललित कला महोत्सव 2023 के दूसरे दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं में छात्र और छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता के कनिष्ठ, वरिष्ठ व विशिष्ठ वर्गों में 26 महाविद्यालयों व विद्यालयों के मिला कर कुल 100 प्रतिभागी भाग लिए। कनिष्ठ वर्ग में पक्ष में अपनी बात को रखते हुए महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र आयुष तिवारी प्रथम, सेंट पॉल स्कूल की प्रमिति सिंह दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल की सादिया रहमान तीसरे स्थान पर रही।
प्रतिपक्ष वक्ता के रूप शशांक शेखर प्रथम, श्वेता यादव द्वितीय और आर्यन गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, सीनियर वर्ग में पक्ष में अपनी बात को रखते हुए स्नेहा जायसवाल प्रथम, शुभम और अंशिका क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतिपक्ष वक्ता के रूप में युगांत मिश्रा, अनिकेत सिंह और उत्सव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विशिष्ट वर्ग में एमजी पीजी कॉलेज की सिद्धि पांडे प्रथम, आदर्श कुंवर सिंह दूसरे और ऋषि शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर शैल पांडे, प्रोफेसर परीक्षित सिंह रहे। प्रबंधक मंकेश्वर पांडेय और प्रधानाचार्य ओपी सिंह के साथ डॉ आलोक रंजन, ओपी मिश्रा, डॉ रीना गुप्ता, निरंजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।