{"_id":"5f2eeb1c8ebc3e3d1f2a73fd","slug":"ayodhya-passenger-train-gorakhpur-city-news-gkp361117777","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीरामभक्तों के लिए आसान नहीं होगा अयोध्या का सफर, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरामभक्तों के लिए आसान नहीं होगा अयोध्या का सफर, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह
Sun, 09 Aug 2020 10:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के बाद अब पूरे देश के लोगों की निगाहों में अयोध्या है। लॉकडाउन न रहने पर रामभक्तों ने अयोध्या जाकर हनुमानगढ़ी में दर्शन भी करना शुरू कर दिया है। लेकिन रेलवे ने गोरखपुर से अयोध्या जाने वाली इकलौती पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन यातायात सामान्य होने पर भी नहीं चलेगी, यानी रामभक्तों को अब अयोध्या के लिए निजी साधन या बस से ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे बोर्ड ने ऐसी पैसेंजर ट्रेनें जिसमें यात्रियों की संख्या कम है, उसे निरस्त करने का फैसला लिया है। इस संबंध में बोर्ड ने सभी जोनल मुख्यालय को निरस्त करने वाली ट्रेनों की सूची भी भेज दी है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इस सूची में गोरखपुर से अयोध्या जाने वाली एक मात्र अयोध्या पैसेंजर भी है। परिचालन विभाग में ट्रेनों के समय सारिणी को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या पैसेंजर के निरस्त होने से यात्रियों को सीधे ट्रेन नहीं मिलेगी। नौतनवा से दुर्ग जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस शनिवार को मनकापुर वाया अयोध्या होते हुए दुर्ग जाती है। ऐसे में यात्रियों के पास इसी ट्रेन का विकल्प रहेगा। ट्रेन के संचालन को बंद करने को लेकर रेल प्रशासन का कहना है कि अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन