फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Award of 27 lakhs to Araji Basadila-Chitouna Panchayat of Gorakhpur district

इनाम: गोरखपुर जिले की अराजी बसडीला-छितौना पंचायत को 27 लाख का पुरस्कार

Sat, 24 Apr 2021 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Apr 2021 10:59 AM IST
सार

बेहतर काम के लिए पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत पुरस्कृत हुईं दोनों पंचायतें, आज पंचायतीराज दिवस पर दिल्ली से बटन दबाकर पंचायतों के खातों में रकम भेजेंगे पीएम

विज्ञापन
Award of 27 lakhs to Araji Basadila-Chitouna Panchayat of Gorakhpur district
पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत हुई पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले की दो पंचायतें पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत पुरस्कृत हुई हैं। इनमें एक पिपराइच ब्लॉक की ग्राम पंचायत अराजी बसडीला तो दूसरी खोराबार ब्लॉक की ग्राम पंचायत छितौना है। शनिवार को पंचायतीराज दिवस के मौके पर  पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली से बटन दबाकर ठीक दोपहर 12:08 बजे इन दोनों पंचायतों के खातों में पुरस्कार की रकम भेजेंगे।

विज्ञापन


अराजी बसडीला को 15 लाख रुपये तो छितौना ग्राम पंचायत को पुरस्कार स्वरूप 12 लाख रुपये मिलेंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से मिले बजट का सदुपयोग कर ग्रामीणों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था करने पर इन पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए चुना गया है। प्रदेश से 29 ग्राम पंचायतों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। ग्राम पंचायतों के अलावा प्रदेश में दो जिला पंचायतों एवं चार क्षेत्र पंचायतों को भी यह पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


अराजी बसडीला एवं छितौना ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय, अंत्येष्टि स्थल सहित कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। इस पुरस्कार के लिए आए आवदेनों पर विचार के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी ने जिले की छह ग्राम पंचायतों को चुना था। इसके बाद दूसरे मंडल से आई कमेटी एवं राज्य स्तरीय कमेटी ने इन ग्राम पंचायतों में दी गई सुविधाओं की जांच की और उनकी रिपोर्ट के आधार पर गोरखपुर की इन दो पंचायतों का चयन किया गया। प्रदेश में गोरखपुर ही ऐसा जिला है, जहां की दो ग्राम पंचायतों को इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओहिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश की 29 ग्राम पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत प्रधानमंत्री के द्वारा पुरस्कार मिलेगा। इसमें गोरखपुर की दो ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इस उपलब्धि के लिए विभाग के सभी कर्मचारी, ग्राम पंचायत की पूरी कार्यकारिणी बधाई की पात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed