फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Awaiting facility in Gorakhpur AIIMS patients helpless

Gorakhpur AIIMS: गोरखपुर एम्स में सुविधा का इंतजार, मरीज बेजार

Tue, 07 Jun 2022 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jun 2022 11:20 AM IST
सार

मीडिया प्रभारी एम्स डॉ. शंशाक ने कहा कि एम्स में अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सिटी स्कैन की मशीनें इंस्टाल हो चुकी हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से जांच नहीं हो पा रही है। जल्द ही इस पद के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Awaiting facility in Gorakhpur AIIMS patients helpless
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अल्ट्रासाउंड सेंटर, एमआरआई और सिटी स्कैन की मशीनें  दिसंबर 2020 में लगाई गईं थीं। लेकिन अभी तक इन जांचों की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। वजह है, रेडियोलॉजिस्ट का न होना।

विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एम्स के लोकार्पण के बाद उम्मीद जगी थी कि अब सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। एम्स ने रेडियोलॉजिस्ट के लिए विज्ञापन भी निकाला। दो का इंटरव्यू भी हुआ, लेकिन उन लोगों ने ज्वाइनिंग नहीं की।
विज्ञापन


इसके बाद मामला लटक गया। स्थिति ऐसी हो गई है कि मशीनों की मौजूदगी के बावजूद मरीज निजी अस्पतालों से जांच करा रहे हैं। ऐसे में उनके समय और रुपये दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच के लिए सात किलोमीटर दूर आना पड़ा

सोमवार को गोपालगंज से आईं संगीता ने बताया कि सुबह किसी तरह नंबर लगा। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। एम्स में अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। थक हारकर छह से सात किलोमीटर दूर बेतियाहाता स्थित एक अल्ट्रासाउंड में जांच कराई गई।  कड़ी धूप में यहां पहुंची। पूरा दिन एक जांच में गुजर गया।

मीडिया प्रभारी एम्स डॉ. शंशाक ने कहा कि एम्स में अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सिटी स्कैन की मशीनें इंस्टाल हो चुकी हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से जांच नहीं हो पा रही है। जल्द ही इस पद के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed