{"_id":"64eeca5aeff62d2576087d76","slug":"auto-of-devotees-going-to-ayodhya-collided-one-died-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत
Wed, 30 Aug 2023 10:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सरदारनगर (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सरदारनगर (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:19 AM IST
सार
बिलारी मठिया गांव ऑटो में सवार होकर लोग अयोध्या जा रहे थे। ऑटो में मठिया निवासी छोटे लाल (55), भगवती (44) ,मीना(42) पत्नी भगवती, ईमरती (55) पत्नी मुन्नीलाल, लालचन (70) सवार थे। जैसे ही ऑटो गांव से कुछ दूरी पर हरैया के पास पहुंची थी कि पीछे से एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के हरैया के पास मंगलवार की सुबह 4.30 बजे श्रद्धालुओं के ऑटो में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बिलारी मठिया गांव ऑटो में सवार होकर लोग अयोध्या जा रहे थे। ऑटो में मठिया निवासी छोटे लाल (55), भगवती (44) ,मीना(42) पत्नी भगवती, ईमरती (55) पत्नी मुन्नीलाल, लालचन (70) सवार थे। जैसे ही ऑटो गांव से कुछ दूरी पर हरैया के पास पहुंची थी कि पीछे से एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल भी हादसा करने वाली गाड़ी के बारे में नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।