फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto driver hanging body found in Goddhoiya drain,

Gorakhpur News: नाले में लटकी मिली ऑटो चालक की लाश, हत्या की आशंका

Tue, 06 Feb 2024 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Feb 2024 11:02 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Auto driver hanging body found in Goddhoiya drain,
पिंटू पासवान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में शाहपुर इलाके के जेल बाईपास स्थित गोड़धोईया पुलिया के नीचे सोमवार दोपहर 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को पुलिया में निकले छड़ के सहारे डिश के तार से लटकाया गया होगा। युवक के दोनों पैर का घुटना पानी में था। बगल में हॉस्पिटल में शटर लगाने पहुंचे कारीगर ने शव देखकर शोर मचाया।

विज्ञापन


शव मिलने की जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ और फॉरेंसिक टीम जांच करने के बाद मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पुलिस खुदकुशी व हत्या दोनों ही बिंदु पर काम कर रही है। पोस्टमार्टम से ही मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज कस्बे का पिंटू पासवान उर्फ माघे दो बच्चों का पिता था। वह ऑटो चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। 27 जनवरी को कैंपियरगंज से सवारी लेकर गोरखपुर आया था। सवारी छोड़ने के बाद गोरखनाथ इलाके के पचपेड़वा स्थित अपनी बहन मंजू पासवान के घर गया। उसके बाद पादरी बाजार स्थित अपने नाना किशुन लाल पासवान के घर रिश्तेदारों से मिलने के बाद कैंपियरगंज के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पत्नी रिश्तेदारों के पास फोन कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फोन से भी उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। दूसरे दिन पत्नी पुष्पा गोरखपुर पहुंची और शाहपुर पुलिस को प्रार्थनापत्र दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी कि चाबी लगा उसका ऑटो उसी दिन पादरी बाजार चौराहे पर लावारिस हालत मिला।

पिंटू के लापता होने से उसके परिजन काफी परेशान थे। 10 दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। परिजन उसकी तलाश में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में शिकायत किए थे।

 

आजमगढ़ का सोखा बताया हो चुकी है मौत
परिजन किसी के बताने पर तीन दिन पहले आजमगढ़ में सोखा के घर पहुंचे तो सोखा ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन और परेशान हो गए। वहां से आने के बाद पादरी बाजार के आसपास नाले में तलाश किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को गोड़धोइया नाले में शव मिलने की जानकारी होने पर पहुंचे तो उसकी पहचान करने के बाद दहाड़ मारकर रोने लगे।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed