{"_id":"64b18f6ad65c805d5004c0d7","slug":"auto-caught-fire-due-to-bus-collision-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-239960-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बस की टक्कर से ऑटो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बस की टक्कर से ऑटो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस की टक्कर से ऑटो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
चिलुआताल इलाके में हुई घटना, बीच रोड पर धू-धूकर जला सीएनजी ऑटो
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महुआतर तिराहे पर शुक्रवार को बस की टक्कर के बाद सीएनजी ऑटो में आग लग गई। धू-धूकर जल रहे ऑटो से चालक ने कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बिंलदपुर खत्ता निवासी जयप्रकाश पासवान ऑटो चलाकर जीवनयापन करते हैं। वह शुक्रवार को दिन में 12 बजे धर्मशाला बाजार से मानीराम के लिए सवारी लेकर निकले। यात्रियों के उतारने के बाद महुआतर तिराहे पर जैसे ही आगे बढे, ऑटो में एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के चंद ही मिनटों में ऑटो में आग लग गई।
हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। आग लगते ही चालक जयप्रकाश ऑटो से कूद गए। इस दौरान वह चोटिल हो गए। आग से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। चालक जयप्रकाश का प्राथमिक उपचार कराया गया।