फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auspicious functions will be stopped after five, Kharmas from 16th

Gorakhpur News: मांगलिक कार्यों पर पांच के बाद लगेगा विराम, 16 से खरमास

Wed, 03 Dec 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Auspicious functions will be stopped after five, Kharmas from 16th
गोरखपुर। पांच दिसंबर के बाद मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। वहीं 16 दिसंबर से खरमास की शुरूआत होगी। अब एक फरवरी से विवाह मुहूर्त की शुरूआत होगी।
विज्ञापन


बेतियाहाता हनुमान मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी के अनुसार खरमास 16 दिसंबर से लग रहा है, लेकिन इसके पहले 11 दिसंबर को शुुक्र अस्त हो रहे हैं। इसके तीन दिन पहले आठ दिसंबर से ही शुुक्र के अस्त होने से वृद्धत्व दोष के कारण मांगलिक कार्य नहीं होंगे। साथ ही पांच दिसंबर से आठ दिसंबर तक विवाह नक्षत्र नहीं मिलने से पांच दिसंबर के बाद से ही शादी-विवाह पर विराम लग जाएगा। वहीं गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि वृद्धत्व दोष में शादियां नहीं होती हैं। शुक्र अगले वर्ष खरमास के समापन के बाद एक फरवरी को उदय होंगे। इस कारण एक फरवरी के बाद ही मांगलिक कार्य एक बार फिर शुरु हो जाएंगे। लोग अपने पुत्र व पुत्रियों की शादी-विवाह कर सकेंगे। उनका कहना था कि इस महीने में प्रतिदिन सूर्य की पूजा करनी चाहिए और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ एवं सूर्य मंत्र का जप करना बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में लक्ष्मी नारायण स्त्रोत्र का पाठ या विष्णु सहस्रनाम का पाठ अवश्य करें। खरमास में निर्धनों को दान और सहायता करने से देवगण प्रसन्न होते हैं, पूजा-अर्चना से देवता प्रसन्न होते हैं,ऐसी शास्त्रीय मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed