{"_id":"6aea508195cf4631420968a3","slug":"attractive-selfie-point-set-up-in-vishnupuram-inaugurated-by-the-mayor-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1507915-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विष्णुपुरम में बना आकर्षक सेल्फी पॉइंट, मेयर ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विष्णुपुरम में बना आकर्षक सेल्फी पॉइंट, मेयर ने किया लोकार्पण
Wed, 04 Nov 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। विष्णुपुरम को नई पहचान देने और क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के लिए वार्ड संख्या 64 में आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। सोमवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने विष्णुपुरम उत्थान समिति की ओर से स्थापित इस सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही और लोगों ने इस पहल का उत्साह के साथ स्वागत किया।
विष्णुपुरम उत्थान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 से 300 सम्मानित नागरिक शामिल हुए। सेल्फी पॉइंट को क्षेत्र की पहचान, आपसी एकता और अपनत्व के प्रतीक के रूप में विकसित किया गया है। महापौर ने उपस्थित नागरिकों और समिति के सदस्यों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सोनी ने कहा कि यह सेल्फी पॉइंट केवल एक आकर्षक स्थान नहीं, बल्कि विष्णुपुरम के प्रति प्रेम, अपनत्व, एकता और विकास की भावना का प्रतीक है। समिति का उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि सभी के सहयोग से विष्णुपुरम को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आदर्श क्षेत्र बनाना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एनएन तिवारी, टीएन तिवारी, गंगाधर पांडेय, सूरज गुप्ता, रतन श्रीवास्तव, सत्य स्वरूप पांडेय, ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिनेश चंद शुक्ल, सचिव देवानंद मणि त्रिपाठी, रंजीत सिंह, महिला उपाध्यक्ष मीरा दुबे, जितेंद्र सिंह और विधि सलाहकार पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
-- --