फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempts to threaten by showing fake weapons failed and three bike thieves ran away one caught in gorakhpur

गोरखपुर: नकली असलहा दिखाकर धमकाने की कोशिश नाकाम, तीन बाइक चोर भागे, एक पकड़ा

Sun, 17 Oct 2021 06:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 17 Oct 2021 06:57 PM IST
सार

बाइक चुराने आए चार चोरों में से तीन चोर भागने में कामयाब हो गए जबकि एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Attempts to threaten by showing fake weapons failed and three bike thieves ran away one caught in gorakhpur
ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर कोतवाली के निबही गांव में शनिवार की रात दरवाजे पर खड़ी बाइक चुराकर भागने के दौरान गांव वालों ने बाइक सहित चोर को दबोच लिया। दो बाइक सवार चार चोरों में से तीन अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गए। चोरों ने गांव वालों को नकली असहला दिखाकर धमकाने का प्रयास किया। लेकिन गांव वालों ने हिम्मत दिखाकर उनमें से एक को दबोच लिया। गांव वालों ने चोर को पेड़ से बांध कर जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौप दिया।

विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली के निबही गांव के रहने वाले ऋषिकेश यादव पुत्र रामजीत यादव शनिवार की रात दरवाजे पर बाइक खड़ी कर खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात एक बजे के करीब दो बाइक पर सवार चार वाहन चोर उनके दरवाजे पहुंचे। वे दरवाजे पर खड़ी बाइक को चुराने का प्रयास करने लगे। इसी बीच परिवार के लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने शोर मचाया तो दो वाहन चोर एक बाइक से बैठकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने एक वाहन लिफ्टर को दौड़ा दिया। इस पर वह नकली असलहा दिखाकर फायरिंग करने की धमकी देने लगा इसी बीच ऋषिकेश ने युवक को दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसे पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


किसी ने इसकी सूचना डायल 112 को दे दी। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने वाहन चोरर से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम आनंद यादव पुत्र रविंद्र यादव निवासी अकटहिया उर्फ मटियरी गांव के बनघुईया टोला बताया। उसने बताया कि उसके तीनों साथी गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के गोबरउल गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने वाहन चोर और उसकी बाइक को पुलिस को सौंप दिया। बरामद बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बाइक के साथ आरोपी चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed