{"_id":"67a1e9acdae88654090103e6","slug":"attempted-to-rob-a-west-bengal-couple-in-gorakhpur-the-miscreants-were-the-first-to-wear-police-uniforms-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिपाही ने पहले लूटने का किया प्रयास, विरोध पर की पिटाई भी- जानिए कौन था दंपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिपाही ने पहले लूटने का किया प्रयास, विरोध पर की पिटाई भी- जानिए कौन था दंपत्ति
Tue, 04 Feb 2025 03:49 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 04 Feb 2025 03:49 PM IST
सार
गोरखपुर धर्मशाला बाजार की तरफ से रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर 9 की तरफ जाने का रास्ता है। इसी रास्ते पर आए दिन यात्रियों के साथ छिनौती और लूटपाट की घटनाएं सुनने में आती रहती हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार सिपाही अभिषेक यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की देर रात पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने पश्चिम बंगाल की दंपत्ति के साथ लूट की कोशिश की। रात में प्लेटफार्म नंबर 9 पर सिपाही आया और पश्चिम बंगाल की दंपत्ति को प्लेटफार्म 9 पर देखा। इस दौरान सिपाही ने वर्दी का धौंस दिया और दंपत्ति को अपने साथ लेकर बाहर आ गया।
विज्ञापन
सिपाही ने पहले आरोप लगाया कि उन्होंने कहीं चोरी की है। बार-बार मना करने पर भी नहीं माने। प्लेटफार्म के बाहर ले जाने पर उन्होंने उनकी पिटाई भी की। धर्मशाला के पास भीड़ बढ़ते देख फिर दंपत्ति को छोड़कर फरार हो गया। दंपत्ति ने फोन से मामले की सूचना पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन