फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to extort money from education department official through RTI

Gorakhpur News: आरटीआई के जरिये शिक्षा विभाग के अधिकारी से धन उगाही की कोशिश

Thu, 19 Feb 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Attempt to extort money from education department official through RTI
- उच्च न्यायालय के आदेश पर राजघाट थाने में आरोपी विनोद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- अलग अलग बिंदुओं पर बार-बार सूचनाएं मांगे जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच


गोरखपुर। शिक्षा विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी राजेश चंद्र से आरटीआई के जरिये लगातार शिकायतें कर उत्पीड़न और धन उगाही की कोशिश करने का मामला सामने आया। पीड़ित अफसर ने उच्च न्यायालय में शिकायत की थी। अब राजघाट पुलिस ने तहरीर के आधार पर संतकबीरनगर जिले के विनोद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल गोरखपुर के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात राजेश चंद्र श्रीवास्तव, निवासी गांधी नगर वनकटवा रोड, थाना गोरखनाथ ने तहरीर देकर बताया कि संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल क्षेत्र निवासी विनोद प्रताप सिंह पिछले कई वर्षों से उनकी नियुक्ति को लेकर आरटीआई और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से लगातार शिकायतें करते आ रहे हैं। उन्होंने हर बार नियमानुसार जवाब दिया, लेकिन इसके बावजूद बार-बार नई सूचनाएं मांगकर उन्हें परेशान किया जाता रहा। आरोप है कि जब उन्होंने संपर्क कर बार-बार सूचना मांगने का कारण पूछा तो आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान-माल की धमकी दी। अधिकारी का कहना है कि उन्हें आशंका है कि डराने-धमकाने के जरिये धन उगाही की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एसएसपी और जिलाधिकारी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन राहत न मिलने पर उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। 15 दिसंबर 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में उन्होंने दोबारा कार्रवाई की मांग की। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद थाना राजघाट में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट थाना प्रभारी पंकज गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed