फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attempt to burn it by pouring petrol in married woman room

Gorakhpur: दहेज में कार नहीं मिला तो ससुराल पक्ष हुआ नाराज, विवाहिता के कमरे में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

Fri, 14 Jul 2023 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Jul 2023 05:58 PM IST
सार


पीड़िता की शिकायत पर हरपुर बुदहट पुलिस ने विवाहिता के पति वीरेंद्र शुक्ला, चचिया ससुर श्यामकांत शुक्ला, सास रामसवारी देवी, ननद सुधा और रेखा शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
attempt to burn it by pouring petrol in married woman room
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दहेज में कार नहीं मिलने पर दहेज लोभियों ने महिला के कमरे में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि महिला खिड़की के रास्ते कूदकर अपनी जान बचा ली। उसके बाद ससुरालजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। आरोप है कि उसके जेवरात को भी ससुराल वालों ने छीन लिया। महिला ने बृहस्पतिवार को हरपुर बुदहट थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटाइटिकर निवासी शशि मिश्रा पुत्री जटाशंकर मिश्रा की शादी वर्ष 2015 में बस्ती जिले के हरैया थाना अंतर्गत आने वाले देवरी गांव के वीरेंद्र शुक्ला पुत्र स्व उमाकांत शुक्ला के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी में शशि मिश्रा के परिजनों ने वर पक्ष को साढ़े सात लाख नगद सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य घरेलू उपयोग में होने वाली चीजें उपहार में दी थी। शशि मिश्रा ने थाने में दिए तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही पति कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करता रहा, कई दिनों तक भूखे रखते थे, जिससे वह कमजोर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वर्ष 2016 में पैदा हुआ, बच्चा कुपोषण से मर गया। फिर भी पिता और भाई की इज्जत की वजह से वह सबकुछ सहती रही, हद तब हो गई जब 6 जून 2023 की रात को जान से मारने की नीयत से कमरे में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई, जिसमे किसी तरह बचने में सफल रही। फिर ससुराल वालों ने घर से मारपीट कर भगा दिया।

पीड़िता की शिकायत पर हरपुर बुदहट पुलिस ने विवाहिता के पति वीरेंद्र शुक्ला, चचिया ससुर श्यामकांत शुक्ला, सास रामसवारी देवी, ननद सुधा और रेखा शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed