फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attempt to burn by pouring petrol

Gorakhpur News: विवाहिता के कमरे में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

Fri, 14 Jul 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
attempt to burn by pouring petrol
खिड़की के रास्ते कूदकर बचाई जान, दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन

ससुराल वालों पर जेवरात छीनने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। दहेज में कार नहीं मिलने पर दहेज लोभियों पर विवाहिता के कमरे में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। महिला ने खिड़की के रास्ते कूदकर जान बचाई। मारपीट कर घर से भगा दिया। आरोप है कि जेवरात भी छीन लिए। महिला ने बृहस्पतिवार को हरपुर बुदहट थाने में दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटाइटिकर निवासी शशि मिश्रा पुत्री जटाशंकर मिश्रा की शादी वर्ष 2015 में बस्ती जिले के हर्रैया थाना अंतर्गत आने वाले देवरी गांव के वीरेंद्र शुक्ला पुत्र स्व उमाकांत शुक्ला के साथ हुई है। तहरीर में कहा गया है कि शादी में शशि मिश्रा के परिजनों ने वर पक्ष को साढ़े सात लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य घरेलू उपयोग में आने वाली चीजें उपहार में दी थीं।
विज्ञापन

शशि मिश्रा ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। कई दिनों तक भूखे रखते थे। वर्ष 2016 में पैदा हुआ बच्चा कुपोषण से मर गया। फिर भी पिता और भाई की इज्जत की वजह से वह सबकुछ सहती रही। 6 जून 2023 की रात को जान से मारने की नीयत से कमरे में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत पर हरपुर बुदहट पुलिस ने विवाहिता के पति वीरेंद्र शुक्ला, चचिया ससुर श्यामकांत शुक्ला, सास रामसवारी देवी, ननद सुधा व रेखा शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed