फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to burn a woman alive after raping her in Sikriganj in Gorakhpur

Gorakhpur News: सिकरीगंज में महिला से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने का प्रयास, केस दर्ज

Sun, 16 Jun 2024 12:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

सिकरीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता शुक्रवार की रात घर में अकेली थी। इस बीच मौका पाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो उसने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Attempt to burn a woman alive after raping her in Sikriganj in Gorakhpur
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकरीगंज के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने के साथ ज्वलनशील पदार्थ से जलाने के प्रयास में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इसे संबंधों का मामला मान रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता शुक्रवार की रात घर में अकेली थी। इस बीच मौका पाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो उसने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगाने का प्रयास किया। महिला ने रात में ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर गांव के रहने वाले पन्नेलाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed