फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attacked the evils prevalent in the society through poetry

Gorakhpur News: कविता के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर किया प्रहार

Wed, 15 Nov 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Attacked the evils prevalent in the society through poetry
-''''भोजपुरी संगम'''' की 165 वीं ''''बइठकी'''' का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भोजपरीु संगम की 165वीं ''''बइठकी'''' दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को खरैया पोखरा, बशारतपुर स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों व विषमताओं पर करारा प्रहार किया।

बइठकी के प्रथम सत्र में रवींद्र श्रीवास्तव ''''जुगानी'''' के भोजपुरी साहित्यिक अवदान पर विस्तार से चर्चा की गई। रवींद्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि जुगानी अपने गांंव, शहर कस्बे में जिंदगी का रेशा-रेशा देखते हैं। इनकी रचनाओं में भोजपुरी के पुरातन शब्दों, मुहावरों एवं कहावतों का सटीक व सफलतम उपयोग है।
विज्ञापन

डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त ने कहा कि भोजपुरी साहित्य को एक आंदोलन के रूप में स्थापित करने वाले गिने चुने लोगों में जुगानी का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बइठकी का द्वितीय कवितई सत्र रचनाओं से समृद्ध रहा। अवधेश ''''नंद'''' ने अपने दोहों में गहन चिंतन व्यक्त करते हुए कहा कि ''''कांपि-कांपि धरती कहति, भार होत बा ढेर। परदूसन के रोकि लऽ, ''''नंद'''' हो रहल देर। ''''निखिल पांडेय ने भोजपुरी गजल...देह दुनिया से लड़ि के घर पहुंचल, मन बजरिये में हार बइठल बा। पढ़कर खूब वाहवाही लूटी।
अरविंद ''''अकेला'''' ने अपनी रचना में विलुप्त हुए गांव को तलाशना चाहा...कहां गइल ऊ महकत धरती, चहंकत सांझ-बिहान, हमरो गउवां रहल महान। वीरेंद्र मिश्र ''''दीपक'''' के गीत ने भोजपुरी को नई ऊंचाई दी....कवने माया में भुलाइल बाड़ऽ तोता हो, खोतौना छोड़ के जाए के परी।

इसके अलावा अजय कुमार यादव, ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त, चंद्रेश्वर ''''परवाना'''', सुभाष चंद्र यादव, राजेश ''''राज'''', संयोजक कुमार अभिनीत ने अपनी रचना की प्रस्तुति की। अध्यक्षता वागीश्वरी मिश्र ''''वागीश'''' एवं संचालन धर्मेंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed