फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attacked for refusing to play DJ, looted Rs 75 thousand

Gorakhpur News: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, 75 हजार लूटे

Mon, 17 Jun 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Attacked for refusing to play DJ, looted Rs 75 thousand
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के फर्टिलाइजर रोड स्थित गठबंधन लॉन में शुक्रवार रात 12 बजे डीजे बजाने से मना करने पर मनबढ़ों ने केयर टेकर पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाने पहुंचे मालिक और कर्मचारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि तमंचा से फायर करने के साथ 76 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस एक नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, लूटपाट, जानलेवा हमला की कोशिश, एससी-एसटी समेत अन्य गंभीर धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिलुआताल इलाके के मानबेला, झुंगिया निवासी प्रिंस चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह गठबंधन लॉन के व्यवस्थापक हैं। शुक्रवार रात शाहपुर इलाके के धरमपुर निवासी नितेश राय के पिता की शादी के सालगिरह के उपलक्ष्य में लॉन में प्रोग्राम चल रहा था। प्रोग्राम खत्म होने के बाद रात 12 बजे डीजे बजाने को लेकर कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

उनके द्वारा डीजे बजाने से मना करने पर नितेश अपने साथियों के साथ उनपर हमला कर दिया। पिटाई से वह बेहोश हो गए। शोर सुनकर लॉन के मालिक अनिकेश कौशिक और अन्य कर्मचारी उन्हें बचाने पहुंचे तो वह उनपर भी हमला किया गया। सभी लाठी-डंडा और पंच लिए हुए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले तमंचे से फायर करते हुए 76 हजार रुपये लूट कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस नितेश राय समेत 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed