{"_id":"5e28adff8ebc3e4ade212578","slug":"attack-on-priest-in-pipiganj-gorakhpur-city-news-gkp338253773","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीगंज के मखनहा स्थित समय माता मंदिर के पुजारी की गला रेतकर हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीपीगंज के मखनहा स्थित समय माता मंदिर के पुजारी की गला रेतकर हत्या का प्रयास
Thu, 23 Jan 2020 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपीगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपीगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज के मखनहा स्थित समय माता मंदिर के पुजारी हंशराज निषाद (70) की बुधवार की रात गला रेत कर हत्या का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में पुजारी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोप गांव के ही संदीप पर है। वह अपनी साइकिल मंदिर पर छोड़ भाग गया। देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में लेे लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पीपीगंज के जंगल अगही निवासी हंशराज निषाद (70) पीपीगंज-सरहरी मार्ग स्थित मखनहा में समय माता मंदिर के पुजारी हैं। बुधवार की रात वह मंदिर परिसर में सो रहे थे। रात नौ बजे के करीब किसी ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। खून से लथपथ पुजारी की चीख आसपास के लोग जुटने लगे।
लोगों को जुटता देख हमलावर अपनी साइकिल मंदिर पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने साइकिल कब्जे में लेकर पुजारी को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के सूचना पर पुजारी के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में पुजारी पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
थानेदार राजप्रकाश सिंह ने बताया कि पुजारी को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। वह अभी ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं। शक के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।