फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attack on police team that went to catch robbers in Rajhi in Gorakhpur

Gorakhpur News: रजहीं में लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, इस खास जगह की थी प्रेमी जोड़े से लूटपाट

Sat, 22 Jun 2024 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2024 10:44 AM IST
सार

कुशीनगर जिले के हाटा इलाके का रहने वाला युवक महिला मित्र के साथ बुधवार दोपहर एक बजे विनोद वन घूमने पहुंचा था। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और अपने को पुलिसकर्मी बताकर जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। बदमाशों ने पुलिस का आई कार्ड भी दिखाया और प्रेमी युगल से पांच हजार रुपये लेने के साथ खाते से 4500 रुपये मोबाइल पर यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए।

विज्ञापन
Attack on police team that went to catch robbers in Rajhi in Gorakhpur
लूटपाट में गिरफ्तार सक्षम और राजवीर निषाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुसम्ही जंगल के विनोद वन में घूमने आए कुशीनगर के प्रेमी युगल से लूटपाट करने वाले बदमाशों को रजहीं के टोला रमसरिया में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर बृहस्पतिवार रात परिवार वालों ने बैट और डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस दौरान लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर हमले के आरोप में भी केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के हाटा इलाके का रहने वाला युवक महिला मित्र के साथ बुधवार दोपहर एक बजे विनोद वन घूमने पहुंचा था। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और अपने को पुलिसकर्मी बताकर जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने पुलिस का आई कार्ड भी दिखाया और प्रेमी युगल से पांच हजार रुपये लेने के साथ खाते से 4500 रुपये मोबाइल पर यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी देवरिया जिले के कोतवाली इलाके के वार्ड नंबर 19 निवासी हिस्ट्रीशीटर रजनीश तिवारी को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।

लूट में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को एम्स क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ रजहीं टोला रमसरिया में उनके परिवारों वालों से मोर्चा लेना पड़ा। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस टीम जब आरोपियों के घर पहुंची तो परिवार वालों ने बैट और डंडे से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

पुलिस ने साहस दिखाते हुए आरोपी डायना उर्फ दयाशंकर उर्फ देवेंद्र निषाद और अभिषेक राजभर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने राजवीर निषाद और सक्षम उर्फ साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

Attack on police team that went to catch robbers in Rajhi in Gorakhpur
लूटपाट में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर बाएं डायना और दाएं अभिषेक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो हैं हिस्ट्रीशटर, एक पर लग चुका है गैंगस्टर
कुशीनगर के प्रेमी युगल से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले रजनीश तिवारी, डायना उर्फ दयाशंकर और अभिषेक राजभर शातिर बदमाश हैं। रजनीश तिवारी पर अयोध्या, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, रंगदारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

रजनीश पर बलिया और मऊ जिले में गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। इसी तरह खारोबार थाने के दोनों हिस्ट्रीशीटर डायना उर्फ दयाशंकर पर 11 और अभिषेक राजभर पर 9 केस खोराबार और एम्स थाने में दर्ज हैं। तीनों अपने पास पुलिस का आई कार्ड रखते थे, जिसके जरिए विनोद वन और कुसम्ही जंगल में घूमने आने वालों से वसूली करते थे।

पुलिस ने चारों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया।

सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि विनोद वन में प्रेमी युगल से लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में भी दो आराेपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया दिया गया है। आरोपियों पर कई केस पहले से दर्ज हैं, आगे और भी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed