{"_id":"663f212b2d33bff43e03c02a","slug":"attack-on-a-man-who-was-going-to-get-his-wife-treated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-552796-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी का इलाज कराने जा रहे शख्स पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी का इलाज कराने जा रहे शख्स पर हमला
Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
झंगहा इलाके की घटना, पांच नामजद समेत आठ पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
झंगहा (गोरखपुर)। पेट दर्द से तड़प रही पत्नी का इलाज कराने डॉक्टर के यहां ले जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ लोगों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, झंगहा इलाके के ग्राम पंचायत राजधानी के सोनबरसा टोला निवासी धर्मसेन चौहान ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात नौ बजे के करीब पत्नी प्रिया चौहान के पेट में दर्द हो रहा था। इलाज कराने के लिए डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे। तभी गांव के ही अवधेश चौहान, संदीप, भोलू, सुभाष चौहान और भोला चौहान समेत तीन अज्ञात लोगों ने रंजिश में उनकी पत्नी के सामने ही राड व हाॅकी से मारकर घायल कर दिया।
उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सत्यदेव चौहान कि हत्या इन लोगों के जरिये की गई थी जिसका केस न्यायालय में विचाराधीन है।