फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ATS team went to Lucknow regarding Murtaza on Gorakhnath Mandir Attack

Gorakhnath Mandir Attack: मुर्तजा को लेकर लखनऊ गई एटीएस टीम, आज कोर्ट में होगी पेशी

Mon, 25 Apr 2022 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Apr 2022 11:46 AM IST
सार

तीन अप्रैल को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों अनिल पासवान और गोपाल गौड़ पर आरोपी मुर्तजा अब्बासी ने बांके से जानलेवा हमला किया था। गोरखनाथ थाने में मुर्तजा के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने, धार्मिक भावना भड़काने, 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
ATS team went to Lucknow regarding Murtaza on Gorakhnath Mandir Attack
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिला कारागार से गोरखनाथ मंदिर में हमला करने का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को एटीएस की टीम सोमवार की सुबह लखनऊ लेकर रवाना हो गई। दोपहर में उसे लखनऊ की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि गोरखनाथ थाने में दर्ज हुए हत्या की कोशिश, धार्मिक भावना भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मुकदमे में एटीएस ने यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) की धारा बढ़ाई गई है। 16 अप्रैल को एसीजेएम कोर्ट ने केस को लखनऊ की विशेष कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था।
विज्ञापन


यह हुआ था
तीन अप्रैल को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों अनिल पासवान और गोपाल गौड़ पर आरोपी मुर्तजा अब्बासी ने बांके से जानलेवा हमला किया था। गोरखनाथ थाने में मुर्तजा के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने, धार्मिक भावना भड़काने, 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अप्रैल को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर मांगा था, जिसके बाद 11 अप्रैल तक के लिए रिमांड मिला था। पांच अप्रैल से केस एटीएस को ट्रांसफर हो गया। 11 अप्रैल को एटीएस ने उसे कोर्ट में पेश किया, साथ ही रिमांड और बढ़ाने की मांग की इसके बाद कोर्ट ने पांच दिन के लिए रिमांड बढ़ा दी। इसी के साथ एटीएस को मुर्तजा 16 अप्रैल तक रिमांड पर मिल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed