फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ATS gets 14 days custody, will reveal the secret of mobile

Gorakhpur News: एटीएस को मिली 14 दिनों की हिरासत, मोबाइल खोलेगा राज

Mon, 20 May 2024 04:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
ATS gets 14 days custody, will reveal the secret of mobile

विज्ञापन
मर्चेंट नेवी कर्मी के दो बैंक खातों को जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा भेजा

रविवार सुबह मिल गई 14 दिनों की रिमांड, मर्चेंट नेवी कर्मी को भेज दिया गया जेल

गोरखपुर। एटीएस मुख्यालय (लखनऊ) की टीम ने रविवार सुबह आरोपी मर्चेंट नेवी कर्मी का 14 दिनों का कस्टडी रिमांड लेकर जेल भिजवा दिया। रविवार सुबह ही मर्चेंट नेवी कर्मी को लखनऊ जेल भेज दिया गया। सोमवार को लखनऊ में मतदान होने की वजह से पूछताछ नहीं हो सकेगी। मंगलवार को आरोपी को जेल से पुनः कस्टडी में लेकर एटीएस की टीम पूछताछ करेगी। इस दौरान मोबाइल फोन से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ होगी।

एटीएस सूत्रों ने बताया कि मर्चेंट नेवी कर्मी के फोन में स्ट्रांग लॉक लगा था। एटीएस की टीम ने जांच के दौरान मोबाइल की तलाशी ली तो उसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। चूंकि, कई धार्मिक स्थलों और सरकारी भवनों के फोटो भेजने की बात सामने आ रही है, ,ऐसे में अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। इससे यह पता चलेगा कि इन फोटो को कहां-कहां भेजा गया है और ये मोबाइल में कैसे आए। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से ही मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन




बैंक के दो खातों की हो रही जांच

एटीएस सूत्रों ने बताया कि मर्चेंट नेवी कर्मी के दो बैंक खाते सामने आए हैं। दोनों खातों की जांच के लिए एटीएस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भेज दिया गया है। इन खातों की जांच से भी पता चलेगा कि बाहर से आने वाले या बाहर भेज गए रुपये के लिए कितने बैंक खातों का प्रयोग किया गया। एटीएस सूत्रों ने बताया कि अपने खातों से बाहर रकम भेजने की संभावना थोड़ी कम है, ऐसे में खातों के चेन की कड़ी तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed