{"_id":"6619b5a70f6b87ea6709d644","slug":"atmosphere-of-devotion-from-temples-to-homes-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-524264-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंदिरों से घरों तक भक्ति का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंदिरों से घरों तक भक्ति का माहौल
Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नवरात्र में मंदिरों से घरों तक भक्ति का माहौल है। चौथे दिन शुक्रवार को प्रमुख मंदिरों में सुबह से रात तक भक्तों ने भगवती का दर्शन-पूजन किया। आरती के बाद भजन-कीर्तन हुआ, जबकि श्रीरामचरितमानस पाठ में देवी पूजी पद कमल तुम्हारे... गूंजी तो लोग भक्ति भाव में डूब गए।
चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा मंदिर में दूर-दूराज के श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में मेला लगा है। आरती में काफी संख्या में लोग भगवती की स्तुति कर रहे हैं। कुसम्ही जंगल के बुढि़या माई मंदिर, जंगल कौड़िया क्षेत्र के बास स्थान में लोग पूजा करने जा रहे हैं। शहर के काली मंदिर दाउदपुर व गोलघर के अलावा लोग लेहड़ा मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
आज होगी स्कंद माता की पूजा
ज्योर्तिवद मनीष मोहन ने बताया कि भगवान स्कंद यानी कार्तिकेय की माता स्कंद माता हैं। संतान की रक्षा के लिए देवी के इस स्वरूप की उपासना की जाती है। इन्हें श्वेत पुष्प पसंद है। संतान प्राप्ति की कामना के लिए भी भगवती की साधना की जाती है।