{"_id":"65dde35acafaa22a3903d0fc","slug":"ather-beat-his-daughter-in-gorakhpur-the-beating-even-damaged-his-eyes-2024-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता हुआ शर्मसार: जानिए इस जिले में कैसे पिता ने अपनी बेटी से की हैवानियत, केस दर्ज- तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता हुआ शर्मसार: जानिए इस जिले में कैसे पिता ने अपनी बेटी से की हैवानियत, केस दर्ज- तलाश शुरू
Tue, 27 Feb 2024 06:58 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:58 PM IST
सार
गोरखपुर के गोरखनाथ थानाक्षेत्र में पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। बेटी ने पिता पर हैवानियत करने के साथ मारपीट कर उसकी आंख खराब करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखनाथ थानाक्षेत्र में पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। बेटी ने पिता पर हैवानियत करने के साथ मारपीट कर उसकी आंख खराब करने का भी आरोप लगाया है। गोरखनाथ पुलिस पीड़िता की तहरीर पर पिता के खिलाफ छेड़खानी, मारने-पीटने व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पिता उसके साथ अश्लील हरकत करता है। सोमवार को भी छेड़खानी करते हुए बात नहीं मानने पर भाई और मां को जान मारने की धमकी देने लगा।
वह अक्सर मौका पाकर उसके साथ गलत हरकत करता है। अश्लील वीडियो भी जबरन दिखाता है और मना करने पर मारता-पिटता है। पिटाई से उसकी आंख खराब हो गई। पहले तो वह पिता की हरकतों को बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब हद पार करने लगा तब मजबूर होकर पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता के विरुद्ध केस दर्ज किया है।