फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   At the age of 85, Shambhunath won the high jump.

Gorakhpur News: 85 वर्ष की उम्र...शंभूनाथ ने ऊंची कूद में जीता

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
At the age of 85, Shambhunath won the high jump.
शंभू नाथ, एथलीट।
केरल में आयोजित 46वें नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

गोरखपुर के शंभूनाथ एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई

ऊंची कूद में एक मीटर पांच सेंटीमीटर की लगाई छलांग, प्रतियोगिता के तीन इवेंट में किया प्रतिभाग


अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। शहर के अलीनगर निवासी और पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त शंभूनाथ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 85 वर्ष की उम्र में उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित 46वें नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता है। स्वर्णिम जीत के साथ ही उन्होंने एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।



28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित चैंपियनशिप में शंभूनाथ ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ऊंंची कूद में एक मीटर पांच सेंटीमीटर की छलांग लगाई। शंभूनाथ इस प्रतियोगिता में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग कर रहे थे। इस इवेंट में देशभर से सात प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




शंभूनाथ ने चैंपियनशिप के तीन इवेंट में हिस्सा लिया। 80 मीटर बाधा दौड़ में वह छह लोगों के बीच चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा 100 मीटर की दौड़ उन्होंने 24 सेकंड में पूरी की। हालांकि, इसमें उन्हें कोई स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



रीजनल स्टेडियम में करते हैं अभ्यास



शंभूनाथ रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन एक घंटा अभ्यास करते हैं। इस दौरान वह वार्म अप के अलावा बाधा दौड़ और ऊंची कूद का अभ्यास करते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर समेत जिला खेल प्रशिक्षक संघ आदि व युवा खिलाड़ी भी पूरा सहयोग करते हैं।




---



नवंबर में जीते थे एशिया चैंपियनशिप



नवंबर 2025 में चेन्नई में एशिया मास्टर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। उसमें 29 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वहां भी ऊंची कूद स्पर्धा में शंभूनाथ स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस आधार पर वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed