फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   At DDU, Vice-Chancellor Prof. Poonam Tandon gave the message of making yoga a way of life.

Gorakhpur News: योग के रंग में रंगा गोरखपुर विश्वविद्यालय

Mon, 22 Jun 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
At DDU, Vice-Chancellor Prof. Poonam Tandon gave the message of making yoga a way of life.
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय योग के रंग में रंगा हुआ नजर आया। विश्वविद्यालय के स्टेडियम में मौजूद सैकड़ों लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का संकल्प लिया। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से पखवाड़े भर से चल रहे कार्यक्रमों का भी समापन हो गया।
विज्ञापन

डीडीयू में योग दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम का ''अमर उजाला'' मीडिया पार्टनर रहा। सुबह छह बजे से आयोजित कार्यक्रम को लेकर पांच बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। लगभग एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दो सप्ताह का योग अभियान किसी समापन का प्रतीक नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और योगमय जीवनशैली की सतत शुरुआत है। योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। कुलपति ने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, समाजसेवी सुधा मोदी समेत विभिन्न महिला संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. सुनीता मुर्मू, प्रो. विनीता पाठक, डॉ. कुशलनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed