{"_id":"600499e08ebc3e2e3f1cd0e6","slug":"asuran-pokhara-encroachment-will-be-removed-illegal-possession-is-more-than-half-gorakhpur-city-news-gkp38131607","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरन पोखरा : हटाया जाएगा अतिक्रमण, आधे से भी ज्यादा हिस्से पर है अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरन पोखरा : हटाया जाएगा अतिक्रमण, आधे से भी ज्यादा हिस्से पर है अवैध कब्जा
विज्ञापन

गोरखपुर। असुरन पोखरे के आधे से ज्यादा हिस्से पर अतिक्रमण हो गया है। तहसील प्रशासन ने पोखरे का चिह्नांकन पूरा कर लिया है। इसपर हुए अतिक्रमण को अब हटाया जाएगा। पोखरे के क्षेत्रफल को खाली कराने के लिए टीम गठित कर दी गई है और कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है।
शहर के बीच में स्थित असुरन पोखरे का मूल क्षेत्रफल करीब साढ़े नौ एकड़ का रहा है। पर धीरे-धीरे इसका दायरा घटता गया और जमीन की खरीद-बिक्री होती रही। जमीन खरीदने के बाद कई लोगों ने निर्माण भी करा लिया है। यहां 100 से अधिक आवासीय एवं वाणिज्यिक भवन बनाकर इसका अवैध कब्जा कर लिया गया है।
ताल-पोखरों को खाली कराने के अभियान के क्रम में एसडीएम/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने असुरन पोखरे का क्षेत्रफल जांचने के लिए कमेटी बनाई है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक करीब 9.5 एकड़ क्षेत्रफल वाला यह पोखरा आज 4.5 एकड़ में सिमट गया है। निर्माण करनेवालों को 10 दिन के भीतर अपनी बात रखनी होगी। इसके बाद तहसील की टीम कब्जा खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।
विज्ञापन
असुरन पोखरे का क्षेत्रफल जांचने के लिए कमेटी गठित की गई थी। रिपोर्ट आ गई है। बड़े हिस्से पर अतिक्रमण है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
गौरव सिंह सोगरवाल, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सदर