फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   assault of a teenager in Gorakhpur One accused is in critical condition due to beating by villagers

UP: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म... दरिंदगी के बाद अर्द्धनग्न हालत में छोड़कर भागे; ग्रामीणों ने एक को पीटा

Thu, 15 May 2025 02:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 May 2025 02:42 PM IST
सार

गोरखपुर के सहजनवां इलाके में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने मानसिक मंदित किशोरी हैवानियत की। इसके बाद अर्द्धनग्न हाल में छोड़कर भाग गए। हालांकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा।

विज्ञापन
assault of a teenager in Gorakhpur One accused is in critical condition due to beating by villagers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के सहजनवां इलाके के एक गांव में 15 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार देर शाम युवक उसे घर से उठाकर गांव के सिवान में ले गए। सामूहिक दुष्कर्म कर अर्द्धनग्न हाल में छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों को जानकारी हुई तो एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी हालत गंभीर है। बाद में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इधर, पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकुर और जितेंद्र पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां दो बेटियों के साथ गांव में रहती है। गांव में दो मकान होने की वजह से दोनों पर आना-जाना होता है। 15 वर्षीय छोटी बेटी मानसिक मंदित है। जबकि बड़ी बेटी पढ़ाई करती है। मानसिक मंदित किशोरी अधिकतर नए मकान में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम किशोरी की मां पशुओं के लिए चारा लेकर पुराने घर पर गई थी। उनकी बड़ी बेटी कोचिंग चली गई थी। आरोप है कि किशोरी को अकेला देख गांव के ही दो युवक अंकुर व जितेंद्र आए और उसे सिवान में लेकर गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

गांव के बाहर अर्धनग्न अवस्था में मिली लड़की
इसके बाद भाग गए। बड़ी बहन कोचिंग से नए घर पर पहुंची तो किशोरी घर में नहीं थी। खोजबीन शुरू की तो करीब दो घंटे बाद वह गांव के बाहर सिवान में अर्धनग्न अवस्था में बेसुध मिली। परिजन किशोरी को लेकर घर आए तो दुष्कर्म की बात पता चली। इसके बाद ग्रामीण जुट गए और आरोपी अंकुर को गांव में ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने लगे। 

 

इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पहुंची पीआरवी पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल छुड़ाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed