{"_id":"6a08daa654caffe58704cb35","slug":"asmita-national-rowing-league-held-at-ramgarhtal-concludes-with-prize-distribution-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1323377-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानी पर लहराया परचम!:हैदराबाद क्वींस, भोपाल और कटक ने जीती रोइंग चैंपियनशिप- गोरखपुर क्वींस का कांस्य पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पर लहराया परचम!:हैदराबाद क्वींस, भोपाल और कटक ने जीती रोइंग चैंपियनशिप- गोरखपुर क्वींस का कांस्य पर कब्जा
Sun, 17 May 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:29 AM IST
सार
गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल ने महिला लाइटवेट पेयर्स में 04:03:0 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, कोचीन क्वींस की वैज्ञा प्रकाश व मीनाक्षी वीएस 03:56:1 के समय के साथ पहले व अंडमान अचीवर्स की स्नेहा टोप्पो व पी अजगामल 04:01:2 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग के विजेताओं के साथ मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग के फाइनल मुकाबले शनिवार को रामगढ़ताल में खेले गए। इसमें सब जूनियर में हैदराबाद क्वींस, जूनियर में भोपाल और ओपन वर्ग में कटक रोइंग क्लब की टीम ओवरऑल चैंपियन बन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं गोरखपुर क्वींस की बेटियों ने भी दो कैटेगरी में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। गोरखपुर क्वींस की सुलेखा मुर्मू व नीलू कुमारी की जोड़ी ने महिला लाइटवेट डबल स्कल में 03:57:8 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
इस वर्ग में कटक रोइंग क्लब की पवित्रा व दीक्षा 03:52:0 के समय के साथ स्वर्ण व हैदराबाद क्वींस की दीक्षा कुशवाहा व बी मनुषा 03:52:3 के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल ने महिला लाइटवेट पेयर्स में 04:03:0 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, कोचीन क्वींस की वैज्ञा प्रकाश व मीनाक्षी वीएस 03:56:1 के समय के साथ पहले व अंडमान अचीवर्स की स्नेहा टोप्पो व पी अजगामल 04:01:2 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल ने महिला लाइटवेट पेयर्स में 04:03:0 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, कोचीन क्वींस की वैज्ञा प्रकाश व मीनाक्षी वीएस 03:56:1 के समय के साथ पहले व अंडमान अचीवर्स की स्नेहा टोप्पो व पी अजगामल 04:01:2 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
सब जूनियर कॉक्सलेस फोर्स में बंगाल की सुहीता मोंडल, डी चौधरी, ट्रीना सामंता व चंद्रिमा की टीम ने 04:05:7 के समय के साथ स्वर्ण जीता। हैदराबाद क्वींस की निथ्या मामिदी, उमा माहेश्वरी, निहारिका व थारुणी रामावत को 04:23:6 के समय के साथ रजत एवं जिंद सिटी हरियाणा की काजल, स्वाति चहल, अंतिम व साक्षी को 04:32:5 के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
सब जूनियर डबल स्कल में जिंद सिटी हरियाणा की रिया व महकप्रीत कौर ने 03:59:7 के समय के साथ स्वर्ण, डेक्कन क्वींस की प्रिया पंवार, बानी रीन ने 04:01:6 के समय के साथ रजत एवं हैदराबाद क्वींस की चिप्पा धात्री व अरुपुला ने 04:03:6 के समय के साथ कांस्य जीता।

सब जूनियर सिंगल स्कल में स्टील ओर्स की श्रेया कुमारी ने 04:44:2 के समय के साथ स्वर्ण, चंडीगढ़ रोइंग की यांशू ने 04:51:5 के समय के साथ रजत एवं कोचीन क्वींस की बेलगा मारिया सिबी ने 04:56:9 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
सब जूनियर पेयर्स में हैदराबाद क्वींस की देवेंद्रन अशरपल्ली व लावण्या कवाली ने 04:24:6 के समय के साथ स्वर्ण, डेक्कन क्वींस की सताक्षी चोगुले व निहारिका ठाकरे ने 04:43:8 के समय के साथ रजत एवं स्टील ओर्स की गौरी कुमारी साहू व कोमल कुमारी ने 05:07:8 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

जूनियर पेयर्स में भोपाल की स्नेहा कलमे व जिज्ञासा रैगर ने 03:51:7 के समय के साथ स्वर्ण, जिंद सिटी हरियाणा की कुमकुम व तमन्ना ने 04:01:3 के समय के साथ रजत एवं त्रावणकोर क्वींस की अनुष्का व अस्वथी कृष्णन ने 04:05:7 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
जूनियर डबल स्कल में हैदराबाद क्वींस की एल रोशीबीना देवी व स्वेविया हैशनाम ने 03:52:3 के समय के साथ स्वर्ण, भोपाल की प्रियंका व वंशिका साहू ने 03:53:5 के समय के साथ रजत एवं कटक रोइंग क्लब की प्रभजोत कौर सरन व सिमरन कौर ने 04:05:3 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

जूनियर सिंगल स्कल में भोपाल की संतोष यादव ने 03:58:8 के समय के साथ स्वर्ण, कटक रोइंग क्लब की नेहा ने 04:04:9 के समय के साथ रजत एवं जिंद सिटी हरियाणा की मन्नत ने 04:19:1 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। जूनियर क्वाड्रुपल स्कल में कोचीन क्वींस की अनालिया विल्सन, विनोज लाया, वैद्या बी व विनेश हरिप्रिया की चौकड़ी ने 03:37.4 के समय के साथ स्वर्ण जीता।
कटक रोइंग क्लब की शिवानी, खुशप्रीत, प्रतिज्ञा व रितुरानी की टीम को 03:47.0 के समय के साथ रजत एवं बंगाल की रितसिका दास, इशानी जालान, प्रोसारी बनर्जी व सुनन्या ज्ञायेन की टीम को 03:52.6 क समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

महिला डबल स्कल में कटक रोइंग क्लब की पलक वर्षारानी शेट्टी ने 04:03.1 के समय के साथ स्वर्ण, चेन्नई ओरफोर्स की डी मधुमिता व आर भगवती ने 04:06.0 के समय के साथ रजत एवं भोपाल की शिवानी उके व एंगली कोल ने 04:10.3 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
महिला पेयर्स में हैदराबाद क्वींस की संगीता व नैना ने 03:55.1 के समय के साथ स्वर्ण, कटक रोइंग क्लब की सोनालिका दास व रितु कौडी ने 03:55.9 के समय के साथ रजत एवं चेन्नई ओरफोर्स की एस तमिल सेल्वी व रोस मास्टिका मेरिल ने 04:02.7 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

गोरखपुर को मिलेंगी दो कैटमेरान नाव
मुख्य अतिथि रवि किशन ने उन्होंने उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा की मांग पर गोरखपुर के रामगढ़ताल में अंतरराष्ट्रीय नौकायन (रोइंग) प्रतियोगिता के लिए दो अदद कैटेमेरान नाव देने की घोषणा की। इन नावों के मिलने से रामगढ़ताल अंतरराष्ट्रीय रोइंग के पटल पर अपनी अलग पहचान बनाएगा।
इनकी रही मौजूदगी
पुरस्कार वितरण समारोह में आरएफआई के अध्यक्ष बालाजी मरपाड़ा, महासचिव शुभाशीष मुखर्जी, पर्यवेक्षक क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, आयोजन सचिव राजेश यादव, आरएफआई फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन, शुभम बथवाल, विशाल जायसवाल, राणा राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।