फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ask for money by creating Fake Facebook ID of BJP MLA Sant Prasad

भाजपा विधायक का फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये, साइबर सेल ने शुरू की जांच

Fri, 14 Aug 2020 05:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Aug 2020 05:26 PM IST
सार

  • कई लोगों के पास रुपये मांगने का संदेश जाने पर विधायक को हुई जानकारी
  • विधायक ने एसएसपी से शिकायत की, साइबर सेल ने शुरू की जांच

 

विज्ञापन
Ask for money by creating Fake Facebook ID of BJP MLA Sant Prasad
भाजपा विधायक संत प्रसाद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर एडीजी दावा शेरपा का फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांगने की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है कि भाजपा विधायक संत प्रसाद के सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आ गया। भाजपा विधायक का फोटो लगाकर बकायदा उनके शुभचिंतकों से दोस्ती की गई और फिर मदद के नाम पर रुपये मांगे गए।
विज्ञापन


कई लोगों के पास संदेश आने के बाद विधायक को इसकी जानकारी हो सकी, जिसके बाद एसएसपी को फोन कर विधायक ने जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को खजनी विधान सभा सीट से भाजपा विधायक संत प्रसाद के प्रोफाइल से मदद का संदेश आने लगा। उनके कई करीबियों से भी हाल जानने के बाद मदद में रुपये मांगे गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- इस अभिनेत्री की मदद से दुबई से भारत आए 3 हजार मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक विधायक का यह संदेश आते ही लोगों को शक हो गया और सीधे विधायक को फोन कर इसकी जानकारी दी। विधायक के पास फोन जाने के बाद उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई और जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। अभी कुछ दिनों पहले ही इसी तरह एडीजी दावा शेरपा का भी फेसबुक एकाउंट तैयार किया गया था। इस मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed