{"_id":"698f91b682385995980ca993","slug":"ashok-kannaujiya-is-working-as-controller-of-examinations-in-allahabad-university-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1228800-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के अशोक कन्नौजिया को मिलेगा सारस्वत सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के अशोक कन्नौजिया को मिलेगा सारस्वत सम्मान
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद, वाराणसी की ओर से शहर के मोहद्दीपुर निवासी अशोक कुमार कन्नौजिया को प्रशासनिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। अशोक कन्नौजिया इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं।
परिषद के राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने अशोक कन्नौजिया सहित 25 अन्य लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करने का निमंत्रण भेजा है। परिषद की ओर से 23 फरवरी को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। परिषद प्रत्येक वर्ष देश के विद्वानों, धर्म संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, त्याग, सेवा और समर्पण भाव की परंपरा के संवाहक राष्ट्र के सपूतों को सम्मानित करती है।