{"_id":"69d6bb3bc983ed5f2e0d0fb6","slug":"as-soon-as-it-rained-electricity-went-out-in-more-than-25-thousand-houses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1283994-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारिश होते ही 25 हजार से अधिक घरों में गुल हो गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारिश होते ही 25 हजार से अधिक घरों में गुल हो गई बिजली
Thu, 09 Apr 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
लालडिग्गी और रुस्तमपुर उपकेंद्र हुए बंद, मोहद्दीपुर में आती-जाती रही बिजली
कई जगहों पर इंसुलेटर फटने से आपूर्ति में आया व्यवधान, उपभोक्ता हुए परेशान
गोरखपुर। बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। बरहुआ पारेषण उपकेंद्र से आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन में गड़बड़ी के कारण रुस्तमपुर और लालडिग्गी उपकेंद्र सुबह बंद हो गए। इससे 25 हजार से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मोहद्दीपुर, राप्तीनगर, शाहपुर में भी बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे।
132 केवीए पारेषण उपकेंद्र बरहुआ से रुस्तमपुर, नार्मल, लालडिग्गी और रानीबाग उपकेंद्रों को आपूर्ति दी जाती है। सुबह 33 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक गड़बड़ी आ गई। इससे दो उपकेंद्र बंद हो गए। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर गड़बड़ी ठीक की। तकरीबन एक घंटे उपकेंद्र बंद रहे।
अभियंताओं ने बताया कि बारिश होने पर कुछ स्थानों पर इंसुलेटर फटने के कारण भी आपूर्ति में व्यवधान आया। गड़बड़ी को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।