फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   As demand increased in Lagan, refined soya of special brand became expensive.

Gorakhpur News: लगन में मांग बढ़ी तो महंगा हुआ खास ब्रांड का सोया रिफाइंड

Thu, 18 Apr 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
As demand increased in Lagan, refined soya of special brand became expensive.
फोटो-
विज्ञापन

मंडी में अभाव के कारण आठ रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा
चर्चित नाम होने के कारण ग्राहक भी कैटरर्स से कर रहे खास ब्रांड के रिफाइंड की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लगन की तेजी आते ही मंडी में एक खास ब्रांड के सोया रिफाइंड का अभाव हो गया है। लोगों में यह ब्रांड चर्चित है इसलिए कैटरर्स से भी इसी ब्रांड की मांग की जा रही है। यहीं कारण है कि इसका दाम चार दिनों में आठ रुपये प्रति लीटर बढ़ गया।

सोयाबीन से बना सोया रिफाइंड आयातित खाद्य तेल है। बाजार में 15 लीटर अन्य रिफाइंड की कीमत जहां 1590 से 1620 रुपये है, वहीं जिस खास ब्रांड के रिफाइंड का अभाव है, वह 1780 से 1800 रुपये बिक रहा है। जबकि इसकी एमआरपी 1660 रुपये है। व्यापारियों के अनुसार बिचौलियों ने माल डंप किया है, इस कारण कीमत अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन

----
ब्रांड के पीछे नहीं भागना चाहिए
जो ब्रांड अधिक प्रचलन में होता है, उसका नाम लोगों को याद हो जाता है और लोग उसे ही मांगते हैं। लगन में भी लोग उसी ब्रांड का रिफाइंड मांग रहे हैं, जबकि उससे अच्छे सोया रिफाइंड बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश छापड़िया, कैटरर्स
-------
चार दिन में एक ब्रांड के सोया रिफाइंड की कीमत आठ रुपये लीटर बढ़ गई है। इस ब्रांड का प्रचार होने के कारण लोग इसी ब्रांड की मांग कर रहे हैं। लोग इसे टीन पर छपी कीमत से अधिक पर खरीदने को मजबूर हैं।

- संजय सिंहानिया, गल्ला व्यापारी
------
बाजार में चार कंपनियों के सोया रिफाइंड उपलब्ध हैं। सभी की प्रयोगशाला में जांच की गई है, लेकिन लोग एक ही सोया रिफाइंड की मांग कर रहे हैं। दवाइयों की तरह इसमें भी ब्रांड का खेल है। जिस रिफाइंड का अभाव है, उसकी मांग और कीमत बढ़ गई है।
- आनंद गुप्ता, गल्ला व्यापारी
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed