फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aryan selected for the BC Roy Football Championship.

Gorakhpur News: बीसी राय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए आर्यन का चयन

Mon, 07 Sep 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Aryan selected for the BC Roy Football Championship.
गोरखपुर। शहर के फुटबॉलर आर्यन निषाद का चयन तेलंगाना फुटबॉल संघ की ओर से अंडर-19 बीसी राय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। आर्यन महाराणा प्रताप फुटबॉल अकादमी के पूर्व खिलाड़ी हैं। मधवापुर कॉलोनी निवासी मनोज निषाद के पुत्र आर्यन ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में संचालित महाराणा प्रताप फुटबॉल अकादमी और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का प्रशिक्षण लिया। कुछ वर्ष पहले उनका चयन स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के लिए हुआ था। वहां खेल की बारीकियां सीखने के बाद उनका चयन तेलंगाना के डेक्कन एफसी फुटबॉल क्लब में हुआ। आर्यन के चाचा धर्मेंद्र निषाद भी राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर रहे हैं। आर्यन के चयन पर गोरखपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी, सचिव हमजा खान, एनपी गौड़ और कोच संतोष कुमार सिंह व विशाल कुमार बिष्ट ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed