फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aryabhatta Jayanti celebrated with enthusiasm at Surajkund Dham in gorakhpur

Gorakhpur News: सूरजकुंड धाम पर हर्षोल्लास से मनाई आर्यभट्ट जयंती- दिया था शून्य का ज्ञान

Sun, 14 Apr 2024 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 14 Apr 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
Aryabhatta Jayanti celebrated with enthusiasm at Surajkund Dham in gorakhpur
मुख्य अतिथि विद्या भूषण पांडेय ने आर्यभट्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


गोरखपुर में ज्योतिषविद् और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की जयंती शनिवार को सूरजकुंड धाम (पोखरा) पर धूमधाम से मनाई गई। भव्य समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, कानून, व्यापार और कृषि से जुड़े समाज के हर के वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संयोजक गजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि दुनिया को शून्य और दशमलव का ज्ञान देने वाले इस महान गणितज्ञ की जयंती पिछले 19 वर्षों से अनवरत मनाई जा रही है। मुख्य अतिथि विद्या भूषण पांडेय ने कहा कि आर्यभट्ट ने विश्व में सबसे पहले यह अनुमान लगाया था कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। उन्होंने ही गणित की मूल अवधारणाओं का विकास किया था, जिसके आधार पर खगोल विज्ञान के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम संचालक ईश्वर चंद्र गुप्ता ने कहा कि गीतिकापद, गणितपद, कलाक्रियापद, गोला पद की रचना करने वाले महान मनीषी का सम्मान देव-कोटि में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डॉ. व्यास मुनि मिश्र ने कहा कि आर्यभट्ट का चिंतन एक गणितज्ञ और ज्योतिषी के रूप में इतना महत्वपूर्ण था कि प्रथम भारतीय उपग्रह ''''''''आर्यभट्ट'''''''' का नाम उनके सम्मान में रखा गया। इस दौरान संजय दूबे, सत्येंद्र पांडेय, हंसनाथ यादव, अविनाश भट्ट, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed