फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Artisan missing with gold family members fear untoward incident

गोरखपुर: सोने के साथ कारीगर गायब, घरवालों को अनहोनी की आशंका

Wed, 02 Aug 2023 01:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Aug 2023 01:11 PM IST
सार

अजय हिंदी बाजार स्थित शांति कटरा में चल रही दुकान में काम करता है। डिमांड के अनुसार दुकानदार उसे सोना-चांदी लाकर देते हैं। उसके गहने बनवाकर वह दुकानदार को लौटा देता था। बताते हैं कि 15 दिन पहले अजय दुकान से घर जाने के लिए वह निकला। तब से वह लापता है।

विज्ञापन
Artisan missing with gold family members fear untoward incident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में हिंदी बाजार स्थित दुकान में काम करने वाला एक कारीगर 52 ग्राम सोने के साथ लापता है। 15 दिनों से घरवाले और दुकानदार उसकी तलाश कर रहे हैं। बड़े भाई विजय ने अनहोनी की आशंका जताते हुए राजघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नरसिंहपुर का रहने वाला अजय हिंदी बाजार स्थित शांति कटरा में चल रही दुकान में काम करता है। डिमांड के अनुसार दुकानदार उसे सोना-चांदी लाकर देते हैं। उसके गहने बनवाकर वह दुकानदार को लौटा देता था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर जैसी कहानी: फ्री फायर गेम से हुई दोस्ती, घर छोड़कर भागी तो मुसीबत में फंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि 15 दिन पहले अजय दुकान से घर जाने के लिए वह निकला। तब से वह लापता है। सराफा बाजार के सूत्रों के मुताबिक शांति कटरा में सोना गलाने का काम होता है। बाजार में ऐसे कई अवैध सोने के कारोबारी हैं जो अपना सोना भी यहीं गलवाते हैं। इसके पहले भी एक सोने के कारोबारी के यहां काम करने वाले कर्मचारी सोना लेकर लापता हो गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed