{"_id":"64adb3e09379d1b6620b6a19","slug":"arrest-in-murder-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-237020-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झंगहा पुलिस ने दहेज हत्यारोपी पति को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झंगहा पुलिस ने दहेज हत्यारोपी पति को दबोचा
Wed, 12 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा क्षेत्र के मिठाबेल निवासी संगम कुमार को झंगहा पुलिस ने मंगलवार को उसके घर से दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। बिहार के गोपालगंज विजयीपुर थाना क्षेत्र में स्थित सवया जगदीशपुर निवासी दुर्गेश राम ने अपनी बहन रीना की शादी वर्ष 2020 में संगम के साथ किया था। दुर्गेश राम के अनुसार ससुरालियों ने उसकी बहन रीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दुर्गेश राम को ससुरालियों ने 4 जुलाई को रात्रि 11 बजे बताया कि रीना गिरकर मर गई। दुर्गेश राम की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने हरिश्चंद्र, पार्वती देवी तथा संगम के विरुद्ध 9 जुलाई को मुकदमा पंजीकृत किया था। संवाद
विज्ञापन