फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrest

एटीएम कार्ड से हेराफेरी कर जालसाजी करने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
arrest
भानपुर स्थित एक बैंक के एटीएम कक्ष के पास रेकी करते समय पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सिद्धार्थनगर के कई थानों में दर्ज हैं केस
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर(बस्ती)। एटीएम कार्ड से हेराफेरी करने वाले दो जालसाजों को पुलिस शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त ये दोनों भानपुर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम कक्ष के पास रेकी कर रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए हेमंत जायसवाल निवासी ग्राम भटहा जंगल चौधरिया थाना गौर(बस्ती) और धर्मेंद्र चौधरी ग्राम महरा गौरा थाना छपिया जनपद गोंडा के रहने वाले हैं। शनिवार को दोनों को एटीएम के पास रेकी करते पकड़ा गया। इनके पास से विभिन्न बैंकों के 36 एटीएम कार्ड, मोटर साइकिल, मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। दोनों के ऊपर सिद्धार्थनगर जपनद के भी कई थानों में केस दर्ज हैं। दोनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली है। पूछताछ में दोनों ने डुमरियागंज, बांसी, इटवा व बस्ती के कई एटीएम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करके रुपये निकालने की भी बात स्वीकार की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल इंद्रजीत पांडेय, कांस्टेबल सौरभ कुमार गौतम, महिला कांस्टेबल खुशबू सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed