{"_id":"5f19c17a8ebc3e63d912671a","slug":"arrest-gorakhpur-news-gkp3592507108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत से भागे प्रधान गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत से भागे प्रधान गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरासत से भागे प्रधान गिरफ्तार, भेजा जेल
बेलहर। मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के आरोपी मोतीपुर के ग्रामप्रधान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधान कुछ दिन पूर्व पुलिस की हिरासत से लघु शंका करने के बहाने भाग गया था।
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मोतीपुर के प्रधान राशिद अली के खिलाफ मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज था। बनखोरिया निवासी पंचम पुत्र लखई की तहरीर पर कार्रवाई की गई थी। पीड़ित का आरोप है कि प्रधान से शौचालय की मांग कर रहा था। जिसके लिए प्रधान ने गड्ढा भी खुदवा दिया, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। जब प्रधान से कार्य शुरू कराने के लिए कहा तो मारपीट पर आमादा हो गए तथा जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित किया। इसी मामले में पूर्व में आरोपी प्रधान को थाने लाकर पूछताछ की जा रही थी। प्रधान लघुशंका के बहाने थाने से भाग गया था, तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी को प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।